दिल्ली के शालीमार बाग में चला बुलडोजर, 40 दुकानें जमींदोज, व्यापारियों में जमकर दिखा आक्रोश, देखें VIDEO

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के शालीमार बाग की आयुर्वेदिक बस्ती में 40 दुकानें हटाई गईं। त्योहारों से पहले हुई कार्रवाई पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई, AAP नेताओं ने उठाए सवाल।

Shalimar Bagh Bulldozer Action: दिल्ली के शालीमार बाग स्थित आयुर्वेदिक बस्ती में करीब 40 दुकानों को बुलडोजर कार्रवाई के जरिए हटाया गया। त्योहारों के मौसम से पहले हुई इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं अजय शर्मा और जलज चौधरी ने सवाल उठाए हैं। दुकानों पर चले बुलडोजर को लेकर व्यापारियों में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रभावित दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें अपना सामान हटाने तक का पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में नाराजगी है। वहीं, AAP नेताओं ने भी कार्रवाई के समय और तरीके पर आपत्ति जताई है। इस वीडियो में देखिए, दिल्ली के हैदरपुर से इस कार्रवाई पर खास रिपोर्ट।

संबंधित खबरें

No stories found.