न्यायिक हिरासत और वेरिफिकेशन में देरी पर भड़कीं CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह, पुलिस कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल

Delhi Police FIR SEM Threat Messages: दिल्ली पुलिस ने CJP सदस्यों की न्यायिक हिरासत मामले की सुनवाई करने वाले मजिस्ट्रेट को धमकी मिलने पर FIR दर्ज की। रत्ना सिंह ने सुनवाई में देरी पर सवाल उठाए।
Delhi Police FIR SEM Threat Message
दिल्ली पुलिस ने SEM धमकी मामले में FIR दर्ज की(डिजाइन इमेज)
Published on: 
Updated on: 

CJP Leaders Judicial Custody Case: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत के डेवलेपमेंट को लेकर सुनवाई करने वाले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट(SEM) को धमकी दिए जाने के मामले में FIR दर्ज कर ली है। इस बीच सीजेपी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, टाल टाल के ये लोग शाम तक लाए हैं। कोई हमें खबर नहीं दी है। कितने बजे सुनवाई होनी है कुछ होना है। वेरिफिकेशन के संबंध में रिकॉर्ड में कुछ भी नहीं है। सीधे आए हैं बोला है हमें धमकी भरे संदेश आ रहे हैं जब हमारे वकील ने विरोध किया है कि जिसने आपको धमकी भरा संदेश भेजा है आप उस पे कार्यवाही करिए। किसी ने भी उनको अगर वह मैसेज भेजा हो,यह केस से कैसे जुड़ा है? यह किस प्रकार संबंधित है? उन्होंने आगे कहा कि चार दिन जो हम यहां पे आ रहे हैं सुबह से लेकर शाम तक रह रहे हैं। आप लोग भी यहां पे पूरे टाइम रह रहे हैं। कुछ ना कुछ कारण दे दे के ये पूरे केस को देर कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com