Delhi Protest Viral Slogan: देश की राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच एक नारा पूरे देश में चर्चा का मुद्दा बन गया। नारा था, एक कचौड़ी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा’ ये नारा सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं ने महिला सुरक्षा और यौन हिंसा के खिलाफ सड़कों पर मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की।
प्रोटेस्ट के दरमियान छात्राओं ने हम औरतें आजाद हैं और रेपिस्ट को अंदर करो, लड़कियों को नहीं जैसे नारे भी लगाए। छात्राओं का प्रदर्शनों दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में था। छात्राओं ने प्रोटेस्ट कर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और महिलाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
फिलहाल छात्राओं का प्रोटेस्ट के दौरान पुरुष समाज को लेकर की गई नारेबाजी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहें हैं।