रेखा गुप्ता क्यों JNU को बंद करने की कर रही थीं पैरवी, अब क्या करेंगी दिल्ली की CM

शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं Rekha Gupta दिल्ली के CM पद की शपथ ली. साथ ही एक पुराने वीडियो के वायरल होने से मचा बवाल! BJP में मची हलचल – आखिर क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

नई दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक निर्वाचित रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनने के दौरान उनका एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा है। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जेएनयू को बंद कराने की बात कह रहीं हैं। वे कह रहीं हैं कि जेएनयू में फ्री का खाते हैं, 10 रुपये महीने की फीस देकर हॉस्टल में रहते हैं। 50-50 साल तक पीएचडी के नाम पर पड़े रहते हैं। एक लाख का मोबाइल रखते हैं। 8 हजार के जूते पहनते हैं। हास्टल में पंखे लाइट सब खुले छोड़ देते हैं। अब प्रशासन ने हास्टल की फीस बढ़ा दी तो संसद के सामने आंदोलन करते हैं। उन्होंने कहा कि ये सारे देशद्रोही हैं। ऐसी युनिवर्सिटी को बंद करना देना चाहिए। जेएनयू जैसी यूनिवर्सिटी देश में होनी ही नहीं चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com