दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO

Datia By Election Victory: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत से कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस ने बताया भाजपा के अहंकार और नीतियों के खिलाफ जनता ने बड़ा संदेश दिया है।

Congress Bumper Victory Datia By Election: मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को हराकर इस उपचुनाव में जीत दर्ज की है। कांग्रेस की बंपर जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दतिया की जनता ने मां पीतांबरा की नगरी से बीजेपी सरकार के खिलाफ एक बड़ा संदेश दिया है। इस जीत को उन्होंने बीजेपी के किसान विरोधी नीतियों, अहंकार, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ जनता का जनादेश बताया।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व और दतिया वासियों के सहयोग की सराहना की और कहा कि यह जीत भाजपा के दमनकारी शासन के अंत की शुरुआत है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि किसानों की अनदेखी और पेपर लीक से परेशान युवाओं पर अत्याचार के चलते जनता ने भाजपा को नकारा दिया है। उनका दावा है कि दतिया से शुरू हुआ यह बदलाव अब पूरे मध्य प्रदेश और देश भर में भाजपा की उल्टी गिनती साबित होगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com