DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को लगा झटका! डीए बढ़ोतरी के लिए करना होगा और इंतजार, जानिए वजह

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का इंतजार बढ़ गया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि कैबिनेट की बैठक में डीए संशोधन पर निर्णय आ सकता है।

Central Employees DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार बढ़ गया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि 21 अक्टूबर को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जुलाई 2026 से लागू होने वाले डीए संशोधन पर निर्णय आ सकता है, लेकिन बुधवार की कैबिनेट बैठक न होने से फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है।

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 60% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसे अप्रैल 2026 में 58% से बढ़ाकर लागू किया गया था। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर इस बार डीए में 3% की वृद्धि का अनुमान है, जिससे यह बढ़कर 63% हो सकता है। यदि 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी मिलती है, तो ₹18,000 की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी का मासिक डीए ₹10,800 से बढ़कर ₹11,340 हो जाएगा, जिससे हर महीने ₹540 और सालाना ₹6,480 का लाभ होगा।

अगर सरकार इस फैसले को 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानकर लागू करती है, तो कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बकाया महीनों का एरियर भी दिया जाएगा। हालांकि, वित्त मंत्रालय के आधिकारिक आदेश के बाद ही अंतिम दर और भुगतान की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com