पाकिस्तानी महिला से निकाह करने वाले CRPF जवान ने किया बड़ा खुलासा, मुनीर बोले- मुख्यालय ने दी थी परमिशन

मुनीर अहमद नाम के जवान को पाकिस्तानी महिला से शादी करने की बात छिपाने पर CRPF ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसे लेकर अब सीआरपीएफ जवान ने बड़ा खुलासा किया है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने मुनीर अहमद नाम के जवान को पाकिस्तानी महिला से शादी करने की बात छिपाने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पहलगाम हमले के बीच इस जानकारी के खुलासे के बाद सुरक्षा बल ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से हानिकारक बताया है। पाकिस्तान की एक महिला से वीडियो कॉल पर शादी करना CRPF जवान को महंगा पड़ गया, लेकिन अब जवान मुनीर अहमद ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मेनल खान से शादी करने को लेकर 31 दिसंबर 2022 को उन्होंने बताया था और उसे मुख्यालय से शादी की मंजूरी मिली थी। मुनीर ने कहा कि इसके बाद मुझे पासपोर्ट, शादी कार्ड और शपथ पत्र की प्रतियां जमा करने कहा गया था। मुनीर ने बताया कि मैंने अपना, माता-पिता, सरपंच जिला परिषद सदस्य के हलफनामें उचित माध्यम से जमा किए थे। इसके बाद 30 अप्रैल 2023 को शादी के लिए मंजूरी मिली थी। दूसरी ओर, उसकी पत्नी को डिपोर्ट किया जा रहा था, लेकिन कोर्ट से स्टे मिलने के बाद वापसी टाल दी गई।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com