Video: डिंपल यादव के कपड़ों पर मचा घमासान, मौलानाओं ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और कन्नौज सांसद डिंपल यादव के मस्जिद जाने को लेकर खड़े हुए विवाद ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। कई मौलानाओं ने इसपर सवाल खड़े किए हैं।

संसद के मानसून सत्र के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव के मस्जिद जाने पर बवाल मचा हुआ है। प्रदेश से लेकर राजधानी तक सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अखिलेश का बचाव किया है तो वहीं बीजेपी के साथ-साथ कई मौलाना इस प्रकरण पर लगातार हमलावर हैं। इस मामले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अखिलेश यादव मस्जिद गए थे। वह मस्जिद संसद भवन के सामने स्थित है। सपा सांसद नदवी वहां के इमाम हैं और हम उनकी भी निंदा करते हैं। एक मस्जिद के अंदर राजनीतिक बैठक क्यों आयोजित की गई? यही नहीं सिद्दीकी ने डिंपल पर भी तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फोटो में डिंपल यादव ब्लाउज पहने बैठी हैं। डिंपल यादव ने सिर पर दुपट्टा भी नहीं लिया था।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com