लखनऊ में सिपाही की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लगाई फांसी, वीडियो वायरल

लखनऊ के बीकेटी थाना में तैनात आरक्षी अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या कश्यप ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो शेयर करते हुए जान दे दी।

युवती सौम्या ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसके पति की दूसरी शादी करवाना चाह रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसे आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है। सौम्या ने वीडियो में कहा कि उसके पति अनुराग सिंह, जो बीकेटी थाने में तैनात है, उस पर शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार कर रहे थे। सौम्या ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले शादी से खुश नहीं थे और दहेज को लेकर नाराज थे। बीकेटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com