सुप्रिया श्रीनेत ने सीजफायर पर उठाए सवाल, कहा- क्या व्यापार के लिए रुका युद्ध

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार से पूछा है कि ट्रंप बार-बार क्यों कह रहे हैं कि अमेरिका ने सीजफायर करवाया? उन्होंने सीजफायर कैसे करवाया, हम उनके दबाव में कैसे आए? क्या हमने व्यापार के चलते सीजफायर किया?

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में सीजफायर का ऐलान हुआ है। इसे लेकर तमाम राजनेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार के सीजफायर के फैसले को लेकर सवाल उठाए हैं। सुप्रिया श्रीनेत मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय सेना की जितनी तारीफ की जाए, वो कम है। प्रधानमंत्री जी ने कल देश को संबोधित किया। लेकिन उससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को ट्रेड की धमकी दी। तब जाकर दोनों देश सीजफायर के लिए सहमत हुए। हमें लगा कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में इसके बारे में कुछ बोलेंगे। लेकिन उन्होंने इसे लेकर कुछ नहीं कहा। कुछ सवाल हैं जिनके जवाब नहीं मिले। क्या ट्रंप बार-बार क्यों कह रहे हैं कि अमेरिका ने सीजफायर करवाया? उन्होंने सीजफायर कैसे करवाया, हम उनके दबाव में कैसे आए? यह हमारी संप्रभुता पर सवाल उठाता है। वह यह क्यों कह रहे हैं कि हमने व्यापार के चलते सीजफायर किया? क्या ट्रंप की कश्मीर पर मध्यस्थता की बात आपको मंजूर है, खारिज क्यों नहीं किया? क्या पीएम मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मिलने वाले हैं, जैसा ट्रंप ने कहा? वो दहशतगर्द कहाँ हैं जिन्होंने पहलगाम में निर्मम हत्या की? सारा देश और विपक्ष आपके साथ था, तब आपने पीओके से पाकिस्तान को क्यों नहीं खदेड़ा? बीएसएफ जवान पूर्णम साहू को हम वापस कब लाएंगे?

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com