Odisha Bandh: ओडिशा में सड़क पर उतरी कांग्रेस, 'बंद' का किया ऐलान - देखें VIDEO

Odisha Bandh : ओडिशा में कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर बंद का ऐलान कर दिया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे ओडिशा में चक्काजाम किया गया है और कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।

ओडिशा के बालासोर जिले में एक कॉलेज छात्रा के आत्मदाह का मामला देखते-ही-देखते देश भर में फैल गया है। देश भर में इस मामले का कड़ा विरोध हो रहा है। सरकार के खिलाफ राजनीतिक दल सड़क पर उतर आए है। इस मामले में अब ओडिशा में राजनीतिक पार्टियों ने ओडिशा बंद का ऐलान कर दिया है। ओडिशा में चक्का जाम कर दिया गया है। इसके लिए विपक्ष की 8 राजनीतिक पार्टियां एक साथ सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आई है। इस प्रदर्शन के चलते कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने भद्रक में ट्रेन को रोका और भुवनेश्वर में बसों का चक्काजाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना उठाना पड़ा। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से पूरे ओडिशा में कॉलेज छात्रा को न्याय दिलाने के लिए विपक्ष एक साथ सड़क पर उतरा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com