कांग्रेस का बड़ा दावा, होर्डिंग पर लिखा-200 सीट हक है हमारा, गठबंधन के सवाल पर सपा से हो सकती रार? VIDEO देखें

Congress Makes Major Claim: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पोस्टर से सियासी घमासान मच गया है। पोस्टर से साफ जाहिर है कांग्रेस सीट बटवारे को लेकर सपा के साथ किसी तरह की सहुलियत के मूड में नहीं है।

Could There Be Rift Between Congress And the SP Over Issue Of An Alliance?: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है और उससे पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। अभी चर्चा ही थी कि यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बटवारा कैसे होगा? इसी बीच कांग्रेस की ओर से लगाए गए नए होर्डिंग राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं। कांग्रेस के लखनऊ, अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर स्थित कांग्रेस कार्यालयों पर लगे इन होर्डिंग के जरिए पार्टी ने अपने चुनावी इरादों का संकेत दिया है।

होर्डिंग पर लिखा है 200 सीट हक है हमारा और यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा जैसे नारे लिखे गए हैं। इन नारों को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत दावेदारी और चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि पार्टी ने अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में आराधना मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद जारी होर्डिंग के जरिए दिए गए इन संदेशों के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में सीटें जीतने की महत्वाकांक्षा जाहिर की है।

राजनीतिक जानकारों की नजर अब कांग्रेस की आगे की रणनीति पर है। हालांकि, इन होर्डिंग के जरिए पार्टी ने प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चुनावी माहौल बनाने की कोशिश जरूर तेज कर दी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com