बिहार में शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू, सीएम नीतीश ने किया ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को खुशखबरी दी है। उन्होंने राज्य में होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए डोमिसाइल नीति का ऐलान किया है। इसके लिए विभाग को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर  बिहार शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा  "नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा। वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है।"

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com