CJP Leaders Delhi Police Crime Branch Notice: दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने सीजीपी नेताओं सौरभ दास, आशुतोष, रांका और अजिंक्य शिंद को जांच में शामिल होने के लिए आज तलब किया है। रिहाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीजेपी नेता सौरभ दास और आशुतोष राका को नोटिस भेजा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने सौरव दास, आशुतोष, राका और अजिंक्य शिंद को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। तीनों सीजेपी से जुड़े नेता हैं। यह जांच सरकारी आदेश के कथित उल्लंघन से जुड़ी हुई है। साथ ही जंतर-मंतर पहुंचने के दौरान दूसरे व्यक्ति की संपत्ति में कथित अनधिकृत प्रवेश का भी मामला है। बहरहाल किस कानून के तहत कार्यवाही हुई है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पार्टी ने दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को अपना प्रवक्ता नियुक्त किया था और 20 जून को जंतरमंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था।