Watch : मृतकों के परिजनों को श्रद्धांजलि देता हूं...चिराग पासवान की फिसल गई जुबान, महाकुंभ हादसे पर दे डाला शर्मनाक बयान!

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास चिराग पासवान बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। जहां महाकुंभ में भगदड़ को लेकर मीडिया के सवाल पर चिराग पासवान ने गहरा दुख जताया। इस दौरान मीडिया से...

नवभारत डेस्क: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास चिराग पासवान बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के कुंभ में मची भगदड़ को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने गहरा दुख जताया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में चिराग की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा, "मैं अपनी तरफ से, अपनी पार्टी की तरफ से और अपनी सरकार की तरफ से मृतक के परिवार को उनके परिजनों श्रद्धांजलि देता हूं।" चिराग पासवान का यह स्टेटमेंट आप ऊपर दिए गए 0.47 से 0.55 तक सुन सकते हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर घटना काफी दुखद है, लेकिन वहां सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त थीं। पूरे मामले में मुख्यमंत्री खुद संवेदनशील बने हुए हैं और पूरे मामले को देख रहे हैं, हालांकि जब से घटना हुई है, राज्य सरकार पूरे मामले को देख रही है और दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। चिराग पासवान ने कहा कि व्यवस्था में जो कमियां हैं, उसे पूरा करने का भी प्रयास किया जा रहा है। महाकुंभ में अव्यवस्था पर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर अगर सवाल उठे हैं, तो इन सवालों पर भी गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार सारी चीजों पर गौर कर रही है और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास भी किया जा रहा है। यह अभी राजनीति करने का विषय नहीं है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com