चिराग ने खोला नीतीश के खिलाफ मोर्चा, कहा- अपराधी बेलगाम...पुलिस नतमस्तक

बिहार में अपराध ने एनडीए में फूट डाल दी है। चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे इस बात का दुख होता है कि मैं एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं।

पटनाः बिहार में अपराध ने एनडीए में फूट डाल दी है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक जिस तरह से बिहार में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन पूरी तरह से नतमस्तक दिख रहा है। ये बात सही है कि घटना शर्मनाक है। कर्रवाई हुई है, लेकिन ऐसी घटनाएं हो क्यों हो रही हैं। उन्होंने आगे चल कर स्थिति बहुत खराब हो जाएगी। मुझे इस बात का दुख होता है कि मैं एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं। वहीं 'चुनाव बहिष्कार' चिराग ने कहा कि चुनाव का बहिष्कार करके दिखा दो। हिम्मत नहीं है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com