महाराष्ट्र चुनाव में आकर क्या कर लेंगे योगी, जब अपने राज्य में नहीं बचा पाए भाजपा की हार

संजय राउत ने योगी आदित्यनाथ के महाराष्ट्र चुनाव प्रचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम बाबा जी का आदर करते हैं, पर जब वह उत्तर प्रदेश में ही अपनी पार्टी की हार नहीं बचा पाए तो महाराष्ट्र में आकर क्या कर लेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए आने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने नसीहत दी है और कहा है कि योगी आदित्यनाथ को हमेशा इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि वह एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं। दूसरे जगह जाकर दंगा भड़काने वाले भड़काऊ भाषण नहीं देने चाहिए। योगी आदित्यनाथ जब अपने राज्य में अपनी पार्टी को नहीं बचा पाए, तो वह महाराष्ट्र में आकर क्या कर लेंगे..।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com