8th Pay Commission: क्या 1 जनवरी 2026 से मिलेगा एरियर? नई सैलरी और पेंशन पर आया बड़ा अपडेट

8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। नेशनल काउंसिल जेसीएम के स्टाफ साइड सचिव ने दावा किया है कि 1 जनवरी 2026 से एरियर मिलना चाहिए।

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। नेशनल काउंसिल जेसीएम के स्टाफ साइड सचिव एसजी मिश्रा ने दावा किया है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2026 से एरियर मिलना चाहिए। हालांकि, 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने और सिफारिशें लागू होने में मई 2027 तक का समय लग सकता है, लेकिन यदि प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 मानी जाती है, तो कर्मचारियों को महीनों का भारी-भरकम एरियर मिल सकता है।

दूसरी ओर, कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने और न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़ाकर करीब 69,000 रुपये करने की मांग की है। इसके साथ ही सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। हालांकि, इन मांगों और एरियर की भुगतान की अंतिम तारीख पर आधिकारिक फैसला केंद्र सरकार की मुहर के बाद ही तय होगा।

संबंधित खबरें

No stories found.