Brijbhushan Sharan Singh Lashes Out At CJP: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सीजेपी पर हमलावर हो गए। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को आड़े हाथ लेते हुए बीजेपी नेता ने कहा इन पर कोई विदेशी व्यापारी पैसा लगा रहा है। उन्होंने आगे कहा विरोध करना लोकतंत्र में अधिकार है लेकिन सुप्रीम कोर्ट को कटघरे में खड़ा करना बेहद निंदनीय है।
देश में CJP प्रोटेस्ट को लेकर पहले से जारी राजनीतिक बयानबाजी जारी है। राजनीतिक बयानबाजी के बीच बृजभूषण शरण सिंह की इस टिप्पणी ने मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है। देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। विपक्ष भी सीजेपी के प्रदर्शन को समर्थन दे रहा है। सीजेपी को दो बड़े चेहरों को 5 दिन की न्यायायिक हिरासत में लिया गया है। फिलहाल देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर सकती है।