भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल के द्वारा उपराष्ट्रपति के खिलाफ ला गए अविश्वास प्रस्ताव का जमकर कांग्रेस पार्टी की आलोचना की गई। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का सम्मान नहीं करती है। देश के लोगों को पता है कि किस तरह से देश के पहले राष्ट्रपति के साथ कांग्रेस पार्टी ने व्यवहार किया था। उनकी मौत के बाद भी वहां तत्कालीन उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को जाने देना नहीं चाहती थी, लेकिन उन्होंने पंडित नेहरू की बात को दरकिनार करके डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के अंतिम संस्कार में शामिल होना स्वीकार किया। इस तरह के कई और आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद में कांग्रेस पार्टी को भेजने की कोशिश की।