बिहार चुनाव के नतीजे से पहले विजय सिन्हा का बड़ा दावा, विदेश जाएंगे अप्पू और पप्पू- VIDEO

Vijay Sinha Statement: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्ष पहले से ही हार का ठीकरा चुनाव आयोग और ईवीएम पर फोड़ने का बहाना खोज रहा है। वे पहले ही अपनी हार मान चुके हैं।

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के बाद एनडीए (NDA) खेमे में उत्साह का माहौल है। एग्जिट पोल के रुझानों में डबल इंजन सरकार की संभावित वापसी के संकेत मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधा है। इसी कड़ी में बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्ष पहले से ही हार का ठीकरा चुनाव आयोग और ईवीएम पर फोड़ने का बहाना खोज रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता ने चार्टर्ड विमान में बर्थडे मनाने वालों को सबक सिखा दिया है। अब ये लोग फिर दिल्ली या विदेश चले जाएंगे, बिहार से इन्हें कोई मतलब नहीं रहेगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com