जरूरत पड़ी करेंगे बिहार बंद...BPSC, शिक्षक बहाली धांधली पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी चेतावनी; देखें VIDEO

Pappu Yadav BPSC Protest: बिहार में BPSC और परीक्षा में धांधली को लेकर सांसद पप्पू यादव धरने पर बैठ गए हैं। डोमिसाइल नीति की मांग करते हुए उन्होंने 'बिहार बंद' की खुली चेतावनी दी है।

Bihar BPSC Domicile Demand: बिहार में बीपीएससी, दरोगा और प्रोफेसर बहाली में कथित धांधली को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसके समर्थन में सांसद पप्पू यादव भी खुलकर सामने आ गए हैं। बिहार सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि छात्रों और शिक्षाविदों की आवाज दबाने के लिए उन्हें अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने 70वीं बीपीएससी परीक्षा, प्राइवेट व ब्लैकलिस्टेड कंपनियों द्वारा परीक्षाएं कराने, उम्र सीमा में बदलाव और हिंदी माध्यम के छात्रों के साथ भेदभाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

इसके अलावा उन्होंने बिहार की नौकरियों में 100% डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को दोहराया और कहा कि राज्य की नौकरियों में 70 फीसदी अभ्यर्थी बाहर से हैं। बिहार के महज 20-30 फीसदी बच्चे ही हैं। पप्पू यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों की मांगें नहीं मानी गईं और धांधली पर रोक नहीं लगी, तो वे राज्यव्यापी 'बिहार बंद' और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com