भोपाल में सड़क पर उतरा Gen Alpha! स्कूल शिक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, क्या होगी मैडम पर कार्रवाई? VIDEO वायरल

Gen Alpha Protest: भोपाल में Gen Alpha सड़क पर उतर आया। मांग थी तो बबीता मैडम को हटाने की। बच्चों का आरोप था कि बबीता कुशवाहा नाम की शिक्षिका बच्चों को लोहे का राड से मारती हैं। पूरी वीडियो देखें।

Gen Alpha Protest In Bhopal: देश में जेन-जी का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा कि अब जेन-अल्फा भी अपनी हक की मांग के लिए सड़क पर उतर आया है। पूरा मामला भोपाल का है। यहां एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका बबीता कुशवाहा को हटाने के लिए छात्र और छात्राएं सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया हैं। छात्राओं का आरोप है कि बबीता मैडल लोहे की पाइप से मारती हैं। स्कूल की सीट को साफ कराया जाता है।

इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन का कहना है कि बच्चों की मांग को मानते हुए बबीता कुशवाहा नामक शिक्षिका के खिलाफ डीपीआई को सूचित कर दिया गया है। इस मामले को लेकर स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे कभी भी हमसे कोई शिकायत नहीं किए। अगर हमसे शिकायत किए होते तो तत्काल कार्यवाही की जाती। बच्चों को सड़क पर प्रदर्शन नहीं करना पड़ता।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com