Lawyers In Balrampur Got Agitated Upon Seeing The DM Vehicle: बगैर नंबर प्लेट की गाड़ी का चालान होते हुए तो आपने देखा होगा लेकिन क्या किसी प्रशासनिक अधिकारी के गाड़ी पर नंबर न होने से उसके चालान की मांग करने का मामला सुना है। पूरा मामला बलरामपुर का है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ अधिवक्ता गाड़ी के आसपास खड़े होकर नंबर प्लेट पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अधिवक्ता गाड़ी पर नियमानुसार नंबर प्लेट न होने का मुद्दा उठाते हुए चालान करने की मांग करते नजर आ रहे हैं। गाड़ी की नंबर प्लेट की जगह जिलाधिकारी लिखे होने को लेकर अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई। इस घटना के बाद सरकारी वाहनों पर यातायात नियमों के पालन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
असल में बलरामपुर में वकील डीएम के कार्यप्रणाली को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच डीएम धरना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद नंबर की जगह नंबर प्लेट पर जिलाधिकारी लिखा देख वकीलों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया। मोटर वाहन एक्ट के अनुसार रोड पर गाड़ी बिना नंबर के नहीं चल सकती है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।