फूलन देवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी, झोपड़ी जलाने पर भड़की युवती ने दी धमकी; VIDEO वायरल

Badaun Woman Hut Fire: बदायूं में युवती की झोपड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस-प्रशासन और लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए। जलती झोपड़ी के सामने उसका वीडियो वायरल है।

Badaun woman viral video: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में एक युवती की झोपड़ी में आग लगा दी गई। युवती ने इस मामले में पुलिस-प्रशासन और लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि कुछ लोग जबरन उसके घर में घुसे और उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवती जलती हुई झोपड़ी के सामने खड़ी नजर आ रही है। इस दौरान वह कहती सुनाई दे रही है कि वह फूलनदेवी बनकर एक-एक व्यक्ति से बदला लेगी। युवती ने जलती झोपड़ी के सामने वीडियो बनाया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com