अमेरिका वाले अब्दुल का नाम लेकर ओवैसी ने BJP पर साधा निशाना, बोले- अब यूपी में विधायक बनेगा अब्दुल

Asaduddin Owaisi: अब्दुल अल सैयद की अमेरिका के मिशिगन में जीत पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान आया है। ओवैसी ने यूपी के मुसलमानों से दरी न बिछाकर सियासी पहचान मजबूत करने की अपील की।

Owaisi Abdul Statement: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव हुए और डोनाल्ड ट्रंप को करारी हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका में पहला मुस्लिम मिशगन में जीत गया है। अमेरिका में अब्दुल अल सैयद की जीत का हवाला देकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों से सियासी पहचान मजबूत करने की अपील कर दी है। उन्होंने कहा है कि अब दरी नहीं बिछाएंगे। दरअसल अमेरिका के मिशगन में अब्दुल अल सैयद की जीत के बाद  AIMIM प्रमुख की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया।

ओवैसी ने इस जीत को यूपी के मुसलमानों की राजनीतिक पहचान और भागीदारी से जोड़ते हुए बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मजबूत करनी होगी। उन्होंने कहा है कि अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की गुलामी नहीं करता और अब दर ही नहीं बिछाएगा।  

ओवैसी ने आगे कहा कि अब्दुल की कामयाबी हुई वहां पर मिशगन के सेनेटर के तौर पर हुई ना? हम क्यों बोल रहे हैं? पहले बीजेपी वाले क्या बोलते हैं पंक्चर बनाता है अब्दुल। समाजवादी पार्टी वाले बोलते हैं कि अब्दुल दरी बिछाएगा। हम ये बता रहे हैं कि जम्हूरियत में अब्दुल सेनेटर बना है। तो अब यूपी में इंशाल्लाह अब्दुल किसी के सामने सर झुकाएगा बल्कि अब विधायक बनेगा, नेता बनेगा, दरी नहीं बिछाएगा। 

संबंधित खबरें

No stories found.