'मस्जिदें फिर आबाद होंगी और अल्लाहु अकबर की सदाएं गूंजेंगी', अरशद मदनी के बयान पर बीजेपी ने उठाए सवाल

BJP Reaction on Arshad Madani: मौलाना अरशद मदनी के मस्जिदों को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। प्रवक्ता राजिंदर पाल सिंह ने सरकार की योजनाओं और सबका साथ, सबका विश्वास पर जोर दिया।

Arshad Madani Controversial Statement: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने मस्जिदों को लेकर एक बयान दिया है, जो अब काफी चर्चा में है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि आज जिन मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है, वे एक दिन फिर आबाद होंगी और वहां दोबारा 'अल्लाहु अकबर' की सदाएं बुलंद होंगी। अब मौलाना मदनी के बयान को लेकर बीजेपी ने उनपर हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजिंदर पाल सिंह ने कहा कि कहीं पर भी किसी भी धर्म के व्यक्ति को मोदी जी द्वारा कहीं टारगेट नहीं किया जा रहा। सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास में मोदी जी विश्वास करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की जितनी लाभकारी स्कीम्स हैं, जितनी स्कीम्स हैं बेशक वो जनधन की योजना हो, बेशक वो आयुष्मान भारत हो, बेशक वो किसान सम्मान निधि हो या वो हर घर में नल की बात हो। हर स्कीम्स के अंदर लगभग 34% के लगभग मुसलमान है। जबकि पॉपुलेशन 14% है। तो कहां कहीं ऐसी बात हो रही है कि जहां उनके साथ कई अन्याय किया जा रहा है। दूसरी बात बहनों की भी चिंता करी ट्रिपल चलाक हटाकर और मोदी जी तो सबका साथ लेकर चलने की बात कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com