UP Election: 20 करोड़ का PDA रथ? विरोधियों के आरोपों पर अखिलेश यादव का पलटवार, जानिए हाईटेक बस की असली कीमत

Akhilesh Yadav PDA Rath: विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का PDA रथ सुर्खियों में है। भाजपा का दावा है कि उनका यह रथ 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इस मामले पर सपा अध्यक्ष ने जवाब दिया है।

UP Election 2027 Akhilesh Yadav PDA Rath: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने हाईटेक 'पीडीए रथ' को नए क्लेवर में तैयार किया है। इस चुनावी रथ को लेकर जारी चर्चाओं और इसकी कीमत ₹20 करोड़ बताए जाने के दावों पर अखिलेश यादव ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि वे इस बस को ₹15 लाख के डिस्काउंट के साथ बेचने को तैयार हैं। यह रथ एक 15 मीटर लंबी मर्सिडीज मल्टी-एक्सल बस है, जिसे लगभग ₹5 करोड़ की अनुमानित लागत से अपग्रेड किया गया है। इसमें सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ शीशे लगाए गए हैं तथा भाषण देने के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट की व्यवस्था की गई है, जिससे अखिलेश यादव सीधे बस की छत पर जाकर जनता को संबोधित कर सकते हैं।

बस के अंदर सोफा कम बेड, किचन, वाईफाई और वॉशरूम जैसी लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के चित्रों के साथ सामाजिक न्याय का संदेश दिया गया है। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होने वाली पीडीए यात्रा के जरिए सपा 2027 के चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com