UP Politics BJP vs SP: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ वाला सोशल मीडिया ट्रेंड अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी सुनाई दे रहा है। अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी पर तंज के लिए इस्तेमाल किया और कहा कि बीजेपी पर भरोसा नहीं है। इसके बाद बीजेपी की तरफ से भी कचौड़ी-समोसे के जरिए जवाबी नारा सामने आया। दोनों पक्षों के बयानों ने सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कहते हैं, मैं देख रहा था कि 'एक कचौड़ी, एक समोसा' वाला नारा जो कभी बस एक लाइन का जुमला हुआ करता था अब एक पूरी कविता बन गया है। और अगर हम आज ट्रेंडिंग चीजों को देखें, या यह देखें कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कौन सा नारा सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, तो वह अब भी वही पुराना नारा है: 'एक कचौड़ी, एक समोसा'। हालांकि, हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है और सिर्फ 'कचौड़ी' और 'समोसे' तक ही सीमित नहीं रहना है। हमें पुरानी पीढ़ी के अनुभव और विज़न को अपनाकर, उनके साथ मिलकर और नए बदलाव लाने की दिशा में काम करके समस्याओं का समाधान करना होगा।