Ajmer Pushkar Principal Face Blackened: राजस्थान के अजमेर जिले में पुष्कर क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ अभद्र और अश्लील व्यवहार का शर्मनाक मामला सामने आया है। छात्राओं ने स्कूल प्रिंसिपल सुशील कुमार रेणवा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछता था, मोबाइल में गंदी तस्वीरें दिखाता था साथ ही अश्लीलता करने का भी दबाव बनाता था। छात्राओं ने जब यह आपबीती अपने परिजनों को बताई, तो गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
पुलिस जब आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर ले जा रही थी, तब गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन घेर लिया और आरोपी का मुंह काला कर दिया। स्कूल की एक अन्य महिला शिक्षिका ने भी प्रिंसिपल पर लंबे समय से स्टाफ को प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए उसे तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।