अजय राय से छिना प्रदेश अध्यक्ष का ताज! क्या थामेंगे बीजेपी का दामन ? सियासी गलियारों में तेज हुई अटकलें

Ajay Rai: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष को ही पद से हटाकर एक महिला चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। पूरा पेंच क्या है, वीडियो में समझिए।

New Congress President In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है और चुनाव से पहले कांग्रेस का अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाना राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। अगस्त 2023 से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाल रहे अजय राय की जगह अब आराधना मिश्रा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे दी गई है। इस मामले को लेकर अजय राय ने भावुक होकर कहा अंतिम दम तक कांग्रेस के साथ रहेंगे। इस बदलाव को लेकर ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस महिला चेहरे को लाकर जनता के बीच नारी सशक्तिकरण के रुप में पेश करने का प्रयास है।

राजनीति के विशेषज्ञ इस बदलाव को कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन के तौर पर देख रहे हैं। नई टीम में अलग-अलग सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को जगह दी गई है। राजनीतिक विश्लेषणों के मुताबिक, पूर्वांचल में अजय राय की पकड़ के बावजूद पार्टी ने चुनाव से पहले नेतृत्व में बदलाव का फैसला किया है।

बात करें अजय राय के काम-काज की तो अजय राय ने कांग्रेस की खोई हुई राजनीतिक जमीन को ले आने के लिए कड़ी मशक्कत करते हुए दिख रहे थे। राम मंदिर के मुद्दे पर लगातार सरकार पर हमलावर नजर आ रहे थे। ऐसे में जब अजय राय का काम-काज अच्छा था और इस बीच उनको पद से हटाया जाना राजनीतिक हलचल पैदा करती है। करीब दो दशक तक बीजेपी के साथ रहे अजय राय को लेकर ये कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही वो बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com