AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
AI Impact Summit: दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दूसरे दिन भविष्य की तकनीक और मानवीय रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।समिट का मुख्य आकर्षण एक ह्यूमनॉइड रोबोट रहा।
- Written By: मनोज आर्या
AI Impact Summit 2026: दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दूसरे दिन भविष्य की तकनीक और मानवीय रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। समिट का मुख्य आकर्षण एक ह्यूमनॉइड रोबोट रहा, जिसने संगीत की धुन पर शानदार डांस कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्कृति मंत्रालय के ‘ज्ञान भारतम’ स्टॉल पर एआई के जरिए फेस रिकग्निशन तकनीक का उपयोग कर आगंतुकों को उनके पूर्वजों और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की अनूठी पहल की गई। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और जियो जैसी दिग्गज कंपनियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा और लर्निंग के क्षेत्र में अपनी नवीनतम एआई तकनीकों का प्रदर्शन किया। गूगल के ‘एआई क्रिकेट कोच’ और वर्चुअल ट्रायल रूम जैसी सुविधाओं ने युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित किया, जहाँ लोग फोटो के जरिए कपड़े ट्राई कर रहे थे। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत में एआई को प्रमोट करने के रोडमैप पर चर्चा की और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 25 लाख रुपये तक के पुरस्कार वितरित किए। समिट का दूसरा दिन ‘युवा एआई’, ‘एआई फॉर हर’ और ‘एआई फॉर ऑल’ के संदेश के साथ एक भव्य क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस के साथ संपन्न हुआ।