अहमदाबाद में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, NCB की छापेमारी के बाद खुला राज, बेसमेंट से करोड़ों का माल बरामद

Ahmedabad NCB Raid: अहमदाबाद में NCB ने घर के बेसमेंट में चल रही MD ड्रग्स बनाने की कथित लैब का खुलासा किया। छापेमारी में 130 किलो से ज्यादा केमिकल और उपकरण जब्त हुए। जांच के तार MPतक पहुंच रहे हैं।

Ahmedabad NCB Raid at Drug Factory: गुजरात के अहमदाबाद में NCB ने MD ड्रग्स बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सरखेज के जुहापुरा इलाके में एक इमारत के बेसमेंट में पिछले एक महीने से ड्रग्स बनाई जा रही थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सरखेज इलाके के जुहापुरा में एक रिहायशी इमारत के बेसमेंट में चल रही MD ड्रग बनाने की कथित यूनिट का भंडाफोड़ किया है। यहां से ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया गया है। DCP शिवम वर्मा ने बताया कि NCB और सरखेज पुलिस की एक संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जिसमें मुदस्सिर अहमद खान पठान नाम के व्यक्ति के बेसमेंट में एक लैब मिली। इस लैब का इस्तेमाल MD (मेफेड्रोन) बनाने के लिए किया जा रहा था। यहाँ से बड़ी मात्रा में केमिकल और उपकरण बरामद किए गए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.