अग्निवीरों को मिलेगी 2 साल अतिरिक्त सेवा की सुविधा, जम्मू-कश्मीर के लोगों ने फैसले पर जाहिर की खुशी

Agniveer 2 Year Extension: अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलने पर गुलमर्ग में खुशी है। स्थानीय लोगों ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे युवाओं के लिए देशसेवा का एक और मौका बताया।

Agnipath Scheme 2-Year Extension: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार की ओर से अग्निवीरों के कार्यकाल में दो साल के विस्तार की खबर का स्वागत किया है। स्थानीय निवासी सैयद अब्बास और सैयद मारूफ का कहना है कि इस फैसले से उनके बच्चों को देश की सेवा करने का एक और अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे परिवारों को गर्व महसूस होगा। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में अग्निवीरों के सेवा कार्यकाल को बढ़ाए जाने पर जनता ने इस फैसले का स्वागत किया। एक अग्निवीर के परिवार के सदस्य ने कहा जून 2022 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई 'अग्निवीर योजना' को लेकर इस समय पूरा देश बहुत खुश है। इस योजना की देखरेख करने वाले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने उन युवाओं की क्षमता और लगन को देखते हुए इसके कार्यकाल को बढ़ा दिया है, जो सीमाओं पर जाकर देश की रक्षा करना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रक्षा नेतृत्व ने सेवा की अवधि बढ़ा दी है। मेरा भाई भी इसका हिस्सा है, और उसने तथा मेरे कई दोस्तों ने इस पर बहुत खुशी जताई है। इस वीडियो में देखिए, अग्निवीर योजना में प्रस्तावित बदलाव पर गुलमर्ग के स्थानीय लोगों की क्या राय है।

संबंधित खबरें

No stories found.