Congress Supports Akhilesh: अग्निवीर योजना खत्म करने के अखिलेश यादव के बयान का कांग्रेस ने समर्थन किया है। वहीं BJP नेताओं ने विपक्ष पर राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना भर्ती को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाकर पलटवार किया। अग्निवीर योजना ने देश में एक बार फिर राजनीतिक बहस छेड़ दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद, कांग्रेस ने भी अपना समर्थन जताया है। कांग्रेस ने अग्निवीर योजना को खत्म करने और सेना में पुरानी भर्ती व्यवस्था को बहाल करने की मांग की है। वहीं, BJP ने विपक्ष पर मुद्दों की कमी का आरोप लगाते हुए पलटवार किया है। UP कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय, BJP नेता अनिकेत उज्ज्वल नीलम, और बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव तथा दिलीप जायसवाल ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।