AAP सांसद संजय सिंह के बिगड़े बोल, ज्ञानेश कुमार को कहा पीएम मोदी का पालतू चोर

AAP MP Sanjay Singh: आप के सांसद संजय सिंह ने ज्ञानेश कुमार को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने कहा ज्ञानेश कुमार पीएम के पालतू चोर है जो वोट चोरी का काम करते हैं।

AAP MP Sanjay Singh Harsh Words: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमलावर होते नजर आए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को पीएम मोदी का पालतू चोर करार दिया है। उन्होंने आगे कहा एक चोर को बचाने के लिए 1 लाख पुलिसकर्मी लगे हुए है। संजय सिंह यहीं नहीं रूके आगे हमलावर होते हुए कहा कि दिल्ली में जो कल हुआ बेहद निंदनीय है। ज्ञानेश कुमार हर राज्य में मोदी और बीजेपी के लिए वोट चोरी करता है।

सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर संजय सिंह ने कहा मोदी जी आपने देश में एक चोर को बचाने के लिए आपातकाल लगा दिया है। ध्रुव राठी, अभिजीत दिपके, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी के गिरफ्तारी को लेकर विरोध जताते हुए आप सांसद ने कहा ये गलत कर रहे हैं मोदी जी। उन्होंने आगे गुरुद्वारे का जिक्र करते हुए कहा आपकी पुलिस गुरुद्वारे में जाकर लोगों को मारपीट रही थी, जो गलत है। अंत में संजय सिंह कहते है आपके जाने का समय आ गया है मोदी जी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com