8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 72 हजार या 38 हजार? जानिए कितनी होगी कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच मिनिमम बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। संगठनों ने आयोग के समक्ष अपनी अलग-अलग मांगें रखी हैं।

8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच न्यूनतम बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार और आयोग के समक्ष अपनी अलग-अलग मांगें रखी हैं। नेशनल काउंसिल जेसीएम (NC JCM) ने न्यूनतम बेसिक सैलरी 69,000 रुपये करने और 3.83 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की है, जबकि भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने 4 के फिटमेंट फैक्टर के साथ न्यूनतम वेतन 72,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा, 2.10 फिटमेंट फैक्टर के अनुमानित मॉडल के आधार पर शुरुआती सैलरी लगभग 37,728 रुपये बनने का भी एक गणित सामने आया है।

कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ की बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, खाली पदों को भरने और 8वें वेतन आयोग को जल्द लागू करने के मुद्दे उठाए गए। वर्तमान में जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आयोग विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श प्रक्रिया चला रहा है, जिसके तहत बेंगलुरु और मुंबई में बैठकें प्रस्तावित हैं। हालांकि, न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फैक्टर को लेकर अंतिम निर्णय आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com