8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच संभावित वेतन वृद्धि को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। एक अनुमानित गणित के अनुसार, यदि सरकार आठवें वेतन आयोग में 1.92 का फिटमेंट फैक्टर स्वीकार करती है और मौजूदा 60% महंगाई भत्ते (DA) को नए बेसिक पे में समायोजित कर देती है, तो कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत से अधिक का उछाल आ सकता है।उदाहरण के तौर पर पे-मैट्रिक्स के लेवल-2, स्टेज-40 पर कार्यरत कर्मचारी की वर्तमान बेसिक पे ₹62,100 है। 1.92 का फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर संशोधित बेसिक पे बढ़कर ₹1,19,232 हो जाएगी।
इस स्थिति में डीए शून्य से शुरू होगा, जबकि X श्रेणी शहर में 30% HRA के साथ ₹35,770 और ₹2,160 ट्रांसपोर्ट अलाउंस मिलेगा। इससे कुल ग्रॉस सैलरी ₹1,20,150 से बढ़कर ₹1,57,162 तक पहुंच सकती है, जो करीब 30.80% की बढ़ोतरी दर्शाती है। एनपीएस, टैक्स और अन्य कटौतियों के बाद इन-हैंड सैलरी में भी लगभग ₹28,594 (27.79%) प्रति माह का इजाफा हो सकता है। हालांकि यह पूरी तरह से एक काल्पनिक और अनुमानित मॉडल है और अंतिम निर्णय आयोग व सरकार के आधिकारिक ऐलान पर ही निर्भर करेगा।