8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सैलरी बढ़ोतरी और एरियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस पूरी प्रक्रिया में सबसे अहम भूमिका 'फिटमेंट फैक्टर' की है, जिस पर नई सैलरी और एरियर की रकम निर्भर करती है। वर्तमान में चर्चाओं में 2.57, 2.86 और कर्मचारी संगठनों द्वारा मांगे गए 3.83 के फिटमेंट फैक्टर के अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
यदि 2.57 का फैक्टर लागू होता है तो लेवल-1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी लगभग 46,260 रुपये तक हो सकती है। वहीं, यदि 3.83 का फॉर्मूला अपनाया जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में भारी उछाल आ सकता है और एरियर का आंकड़ा 2 लाख से लेकर 15 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि डीए के समायोजन और अंतिम सरकारी मंजूरी के बाद ही स्पष्ट तस्वीर साफ होगी।