8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 4.0 होने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानिए क्या है नया प्रस्ताव

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 4.0 होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी की संभावना, जानिए नए प्रस्ताव की पूरी जानकारी।

8th Pay Commission Latest Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कर्मचारी संगठनों की ओर से फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम बेसिक सैलरी में भारी बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 4.0 किए जाने और न्यूनतम मूल वेतन (Minimum Basic Pay) को बढ़ाकर 69,000 रुपये तक करने का प्रस्ताव विचार के अधीन हो सकता है।

यदि सरकार इन मांगों पर मुहर लगाती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बंपर इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सरकार की तरफ से अभी तक इस पर कोई अंतिम घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कर्मचारियों को इसके गठन और सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com