8th Pay Commission: कब से मिलेगी नई सैलरी और कैसे तय होगा एरियर? जानिए 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोग का इतिहास

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की नई सैलरी और एरियर पर चर्चा तेज, जानें 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोग का इतिहास और संभावित बदलाव।

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आठवें वेतन आयोग के तहत नई सैलरी और एरियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया जा चुका है और इसकी रिपोर्ट मई 2027 के आसपास आने की संभावना है। हालांकि, कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से नए वेतनमान के प्रभावी होने की उम्मीद है। यदि सरकार इस तिथि से वेतन संशोधन लागू करती है, तो बीच की अवधि का एरियर बन सकता है।अतीत के अनुभवों को देखें तो पांचवें वेतन आयोग में एरियर का भुगतान दो वित्त वर्षों में किया गया था, जबकि सातवें वेतन आयोग के दौरान एरियर का भुगतान वर्ष 2016-17 में ही कर दिया गया था।

हालांकि, आठवें वेतन आयोग के तहत एरियर की कुल रकम, भुगतान का तरीका या फिटमेंट फैक्टर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि एरियर भुगतान केवल कर्मचारियों का बकाया नहीं बल्कि सरकार के वित्तीय बजट और राजकोषीय संतुलन पर भी निर्भर करता है। इसलिए, कर्मचारियों को किसी भी तरह के वायरल दावों से बचने और आधिकारिक आदेशों का इंतजार करने की सलाह दी जाती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com