INDIA Bloc Mega-Rally In Delhi: देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सियासी घमासान जारी है। INDIA ब्लॉक के द्वारा रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना से सात साल का आदित्य यादव दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल होने पहुंचा। आदित्य की वीडियो खूब अधिक वायरल हो रही है। बातचीत के दौरान पता चलता है कि आदित्य अभी पहली कक्षा में पढ़ता है।
पहली कक्षा में पढ़ने वाले आदित्य को डर है कि कहीं मतदाता सूची से उसका वोट न कट जाए। हैरानी की बात यह है कि जिस उम्र में बच्चे खेल-कूद और पढ़ाई की चिंता करते हैं, उस उम्र में आदित्य अपने मतदान के अधिकार को लेकर परेशान है।
हालांकि, सात साल की उम्र में वह मतदान के योग्य नहीं है, लेकिन उसके मन में यह डर क्यों बैठा है? SIR और मतदाता सूची को लेकर उसके परिवार की क्या चिंता है? यह मामला रैली में चर्चा का विषय बन गया।