- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Three People Arrested In The Case Of Forced Conversion And Molestation Of A Girl In Kirtinagar
टिहरी में नाबालिग का अपहरण कर जबरन धर्मांतरण के मामले में 3 गिरफ्तार, इलाके में तनाव
लड़की की गुमशुदगी के बाद स्थानीय लोगों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की और विरोध में कीर्तिनगर मेन मार्केट से लेकर जाखणी तक रैली भी निकाली। हालातों को देखते हुए बाजार क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई टिहरी : उत्तराखंड में टिहरी जिले के कीर्तिनगर में 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, अपहरण और बहला-फुसलाकर उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय आरोपी सलमान उर्फ ईशान और उसके भाई शान मलिक (24) को गिरफ्तार किया है। दोनों को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में उनके घर से मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जाहिर करते हुए रैली भी निकाली।
टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति राकेश नेगी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसे कीर्तिनगर के जाखणी से पकड़ा गया। उस पर नाबालिग लड़की को आरोपियों के साथ भगाने में मदद करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी राकेश ने ही लड़की को घर से बुलाया था और सलमान व शान के साथ भागने में मदद की थी।
मां की शिकायत पर मामला किया दर्ज
इस घटना को लेकर बीते सोमवार शाम को 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां ने कीर्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने सलमान पर उनकी बेटी से छेड़छाड़ करने तथा उसका धर्म बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि उसी दिन सोमवार की देर रात करीब 11 बजे लड़की घर से गायब हो गयी थी।
सम्बंधित ख़बरें
गुरुग्राम में घर से मिली 5 लाशें, पति ने की पत्नी समेत 4 बच्चों की हत्या, खुद की काटी नस, इलाके में मचा हड़कंप
जासूसी पर ईरान के कड़े तेवर! इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दो नागरिकों को दी फांसी
‘कुछ भी परमानेंट नहीं’, संजय जाधव के बयान से सियासी हलचल तेज, बगावत के संकेतों ने बढ़ाई अटकलें
Ashok Kharat Money Laundering Case: 50 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, ढोंगी तांत्रिक पर ED की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने 12 घंटे में खोज निकाले आरोपी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की और 12 घंटे के अंदर आरोपियों को ढूंढ निकाला। पुलिस ने आरोपियों की कॉल डिटेल तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए उन्हें नजीबाबाद के गढ़ी थानाक्षेत्र के मोजमपुर तुलसी से उसे हिरासत में लिया। टिहरी के ASP जे आर जोशी ने बताया कि आरोपियों पर उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी : मस्जिद के विरोध में हुए बवाल पर अब तक 200 लोगों पर FIR, धारा-163 लागू
घटना के बाद इलाके में तनाव
वहीं, इलाके में हुई इस घटना का खुलासा होते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लड़की की गुमशुदगी के बाद स्थानीय लोगों ने मंगलवार को समुदाय विशेष की दुकानों में तोड़फोड़ की और विरोध में कीर्तिनगर मेन मार्केट से लेकर जाखणी तक रैली भी निकाली। इन हालातों को देखते हुए अधिकारियों द्वारा बाजार क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।
(एजेंसी इनरपुट के साथ)
Three people arrested in the case of forced conversion and molestation of a girl in kirtinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुरुग्राम में घर से मिली 5 लाशें, पति ने की पत्नी समेत 4 बच्चों की हत्या, खुद की काटी नस, इलाके में मचा हड़कंप
May 03, 2026 | 07:17 AMजासूसी पर ईरान के कड़े तेवर! इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दो नागरिकों को दी फांसी
May 03, 2026 | 07:16 AM‘कुछ भी परमानेंट नहीं’, संजय जाधव के बयान से सियासी हलचल तेज, बगावत के संकेतों ने बढ़ाई अटकलें
May 03, 2026 | 07:12 AMAshok Kharat Money Laundering Case: 50 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, ढोंगी तांत्रिक पर ED की बड़ी कार्रवाई
May 03, 2026 | 07:09 AMNashik HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में बेटियों का दबदबा, येवला और त्र्यंबकेश्वर बने जिले के टॉपर
May 03, 2026 | 07:03 AMMaharashtra HSC 12th Result 2026: 89.79% स्टू़डेंट्स हुए पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी
May 03, 2026 | 06:50 AMमहायुति में खींचतान उजागर, 2029 चुनाव पर सस्पेंस, गठबंधन पर सवाल; मंत्री के बयान से हलचल
May 03, 2026 | 06:48 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM










