-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Attack On Judiciary Harish Rawat Angry On Nishikant Dubey Statement Says Expel Him From The Party
न्यायपालिका पर हमला? निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के हरीश रावत, बोले- पार्टी से करे निष्कासित…
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे पूरे न्यायिक तंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि यह सिर्फ चीफ जस्टिस पर हमला नहीं है, यह भारत के संविधान और न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर डायरेक्ट अटैक है।

हरीश रावत, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : दिल्ली से लेकर देहरादून तक, भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे के बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा वक्फ (संशोधन) अधिनियम के कुछ प्रावधानों पर रोक लगाए जाने के बाद दुबे ने कोर्ट पर धार्मिक युद्ध भड़काने का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने निशिकांत दुबे और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे पूरे न्यायिक तंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि यह सिर्फ चीफ जस्टिस पर हमला नहीं है, यह भारत के संविधान और न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर डायरेक्ट अटैक है। सुप्रीम कोर्ट लोकतंत्र की रीढ़ है, और जब सत्ता पक्ष के सांसद उस पर सवाल उठाते हैं, तो यह खतरनाक संकेत है।
बीजेपी खुद जानती है कि वक्फ संशोधन असंवैधानिक है – रावत
हरीश रावत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि बीजेपी को पहले से ही पता है कि वक्फ संशोधन कानून में कई असंवैधानिक प्रावधान हैं, इसलिए जब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाई तो बौखलाहट में ऐसे बयान सामने आए। उन्होंने आगे कहा कि जब राम जन्मभूमि पर फैसला आया था, तब भी लोगों ने उसे स्वीकार किया, चाहे वह फैसले से सहमत हों या नहीं। मगर अब बीजेपी खुद ही न्यायपालिका को धमकाने पर उतर आई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अगर भगवान के दरबार में चोरी, तो फिर सुरक्षित क्या’, राम मंदिर चोरी मामले पर चंद्रशेखर आजाद का तंज
आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और उत्तराखंड! धमकी भरा ईमेल मिलने से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
उत्तराखंड के 2 शहरों में भारी बवाल के बाद इंटरनेट बंद, निहंगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
जेपी नड्डा पर भी साधा निशाना
रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर आपकी नीयत साफ है, तो केवल ट्वीट करने से नहीं चलेगा। आप निशिकांत दुबे को पार्टी से बाहर करें, ताकि लोगों को यह संदेश मिले कि बीजेपी वास्तव में ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती। वरना यह सिर्फ एक दिखावा है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सुप्रीम कोर्ट को देखो, कानून दिखेगा’ वाली सोच बेहद खतरनाक
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने बयान में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का एक ही उद्देश्य है, चेहरा दिखाओ, कानून बताओ। अगर हर बात कोर्ट ही तय करेगा, तो संसद और विधानसभा बंद कर देने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहता है और समलैंगिकता को अपराध न मानने के फैसले पर भी सवाल उठाया।
Attack on judiciary harish rawat angry on nishikant dubey statement says expel him from the party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














