-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Government Is Connecting Kashi Vishwanath And Laddu Gopal Temple
ऐसे काशी विश्वनाथ व लड्डू गोपाल का कनेक्शन जोड़ रही है योगी सरकार, शुरू हुयी ये खास पहल
- Written By: विजय कुमार तिवारी
प्रातः 6.30 बजे समारोहपूर्वक ग्रहण कर भगवान विश्वनाथ तथा मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान में रविवार को ही काशी से प्राप्त उपहार सामग्री को प्रातः 9 बजे समारोह पूर्वक स्वीकार कर भगवान लड्डू गोपाल को अवलोकित कराया जाएगा।

दोनों मंदिरों से जा रही भेंट
वाराणसी : डबल इंजन सरकार की भावना के अनुरूप देश में आस्था का सम्मान और सनातन का मान बढ़ रहा है। इसी क्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा के साथ नवीन सनातन नवाचार प्रारंभ किया गया है। इससे प्रदेश के दो धार्मिक स्थान के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
इसके अंतर्गत होली पर्व के अवसर पर रंगभरी एकादशी से पहले श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान विश्वनाथ द्वारा श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा में विराजमान लड्डू गोपाल को उपहार तथा श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा से भगवान लड्डू गोपाल द्वारा श्री काशी विश्वनाथ जी को भी समारोहपूर्वक भेंट प्रेषित की गई है। श्री काशी विश्वनाथ महादेव की प्रेरणा से उत्पन्न हुए इस नवाचार के क्रियान्वयन हेतु मंदिर न्यास के अधिकारियों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अधिकारियों से बातचीत की, जिसका वहां के अधिकारियों ने भी स्वागत किया।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
आरक्षण खत्म करने की मांग: फलाहारी महाराज ने अभिजीत दीपके को खून से लिखा पत्र, कहा- आर्थिक आधार पर मिले छूट
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
गुरु परंपरा का अद्भुत संगम; 29 जुलाई को निकलेगी मुड़िया शोभायात्रा, जानिए इस परपंरा की कैसे हुई शुरूआत
काशी से मथुरा जा रही भेंट
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास व श्री कृष्ण जन्मस्थान के पदाधिकारी राजी
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण ने श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा के सचिव कपिल शर्मा और गोपेश्वर चतुर्वेदी से बातचीत की थी, जिसका वहां के अधिकारियों ने भी सहर्ष स्वागत एवं समर्थन किया था। इसी क्रम में शनिवार को विधि विधान पूर्वक उपहार की समस्त सामग्री श्री विश्वेश्वर को अर्पित करने के उपरांत साज-सज्जा और धूमधाम से मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर- शंभू शरण, विशेषकार्याधिकारी- उमेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार- मिनी एल शेखर समेत समस्त कार्मिकों की सहभागिता से भगवान श्री लड्डू गोपाल के लिए होली के शुभ अवसर पर उपहार सामग्री प्रेषित की गई। इसी प्रकार मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान से आज ही श्री विश्वेश्वर महादेव को अर्पित उपहार भी रवाना किए गए हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर की लड्डू गोपाल के लिए भेंट
दोनों तीर्थस्थलों के मध्य अभिनव पहल
मथुरा और काशी मोक्षदायिनी नगरी हैं। इन दोनों तीर्थस्थलों के बीच समन्वय और श्रद्धा का आदान-प्रदान अभिनव पहल है, जिसे इस वर्ष के रंगभरी एकादशी और होली पर्व में सम्मिलित किया जाएगा। इस उपहार आदान-प्रदान के साथ दोनों धामों के भक्तों को विशेष रूप से भगवान लड्डू गोपाल के रूप में बाल स्वरूप के भगवान और बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद प्राप्त होगा। दोनों पवित्र स्थलों से उपहार भेजते तथा स्वीकार करते समय समारोहपूर्वक उत्सव भी आयोजित किया जाएगा।
लड्डू गोपाल मंदिर से काशी विश्वनाथ के लिए आ रही भेंट
रविवार सुबह बाबा विश्वनाथ से करेंगे अवलोकित
श्री काशी विश्वनाथ धाम में मथुरा से प्राप्त भेंट सामग्री को रविवार (9 मार्च) को प्रातः 6.30 बजे समारोहपूर्वक ग्रहण कर भगवान विश्वनाथ तथा मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान में रविवार को ही काशी से प्राप्त उपहार सामग्री को प्रातः 9 बजे समारोह पूर्वक स्वीकार कर भगवान लड्डू गोपाल को अवलोकित कराया जाएगा। उपहार में प्राप्त प्रसाद सामग्री का वितरण दोनों धाम में श्रद्धालुओं को किया जाएगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा से प्राप्त रंग अबीर गुलाल का प्रयोग रंगभरी एकादशी तथा होली के पर्व पर भगवान विश्वनाथ को अर्पित करने में किया जाएगा। इसी प्रकार श्री काशी विश्वनाथ धाम से श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा को प्रेषित सामग्री का प्रयोग रंगभरी एकादशी एवं होली पर्व पर भगवान लड्डू गोपाल की होली में किया जाएगा।
Yogi government is connecting kashi vishwanath and laddu gopal temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
“चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा..” आज भोपाल पहुंचेंगे 25 से 30 हजार किसान; प्रदर्शनकारियों का बड़ा दावा
Jul 29, 2026 | 11:21 AMUP: योगी सरकार में बढ़ा बाघों का कुनबा; 2022 की गणना में 205 टाइगर; ‘बाघ मित्र’ कार्यक्रम बना संरक्षण की मिसाल
Jul 29, 2026 | 11:20 AM20 दिन बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह बहाल, कर्जत-लोनावला घाट की तीसरी लाइन शुरू, यात्रियों को राहत
Jul 29, 2026 | 11:18 AMZelensky US Visit: जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल, रूस के खिलाफ बड़ी तैयारी
Jul 29, 2026 | 11:13 AM30 गांवों में श्मशान भूमि की सुविधा नहीं: मारेगांव में सालों से उठ रही मांग को प्रशासन ने किया नजरअंदाज
Jul 29, 2026 | 11:11 AMछत्रपति संभाजीनगर में बौद्ध गुफाओं और हनुमान टेकड़ी पर पुलिस का पहरा, शाम 6 बजे के बाद रुकने, रील बनाने पर बैन
Jul 29, 2026 | 11:10 AMCWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?
Jul 29, 2026 | 11:06 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














