-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh Budget 2025 Minister Suresh Khanna Special 20 Points Of Budget
UP Budget Key Points: टेक सिटी और साइबर सिटी छोड़ो योगी बनाएंगे AI सिटी, यूपी सरकार के बजट का पूरा लेखा-जोखा
- Written By: अर्पित शुक्ला
UP Budget: वाराणसी, अलीगढ़ और श्रावस्ती एयरपोर्ट का विस्तार होगा। इसके साथ ही गोरखपुर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का विकास होगा। आइए प्वाइंट्स में समझाते हैं कि सरकार ने इस बार के बजट में क्या-क्या दिया...

UP Budget Key Points: टेक सिटी और साइबर सिटी छोड़ो योगी बनाएंगे AI सिटी
नवभारत डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने साल 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश किया। ये योगी सरकार का नौवां बजट है और यह 8 लाख करोड़ का बजट है। सरकार ने इस साल के बजट में 4 नए एक्सप्रेस-वे, AI सिटी, छात्राओं को स्कूटी, आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स सिटी की स्थापना करना, हर जिले में श्रमिक अड्डे बनाने का बड़ा ऐलान किया है। साथ ही एयरपोर्ट का भी विस्तार करने की घोषणा की गई है।
सरकार ने बताया कि वाराणसी, अलीगढ़ और श्रावस्ती एयरपोर्ट का विस्तार होगा। इसके साथ ही गोरखपुर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का विकास होगा। आइए प्वाइंट्स में समझाते हैं कि सरकार ने इस बार के बजट में क्या-क्या दिया…
प्वाइंट्स में समझें पूरा बजट
1- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस बजट में आवासीय स्कूलों की क्षमता भविष्य में बढ़ाकर 1000 प्रति स्कूल किए जाने का ऐलान किया है।
सम्बंधित ख़बरें
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से युवक की मौत; तैयापुर में मचा हड़कंप, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप
UP: सीएम योगी ने की विकास परियोजनाओं की समीक्षा, एक्सप्रेसवे और नाइट सफारी पर दिया बड़ा अपडेट
‘सच छिप नहीं पाएगा’… राम मंदिर चंदा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कदम के बाद रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
2- प्रदेश की 74 जेलों एवं जनपद न्यायालयों में संचालित वीडियो कान्फ्रेंसिंग इकाईयों से बन्दियों की रिमांड की कार्यवाही हो रही है।
3- सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2024-2025 में सीटों की संख्या को बढ़ाकर 250 किया गया है।
4- बलिया तथा बलरामपुर में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना हेतु क्रमशः 27 करोड़ रुपये तथा 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।
5- साइबर सुरक्षा में टेक्नोलॉजी ट्रांसलेशन रिसर्च पार्क की स्थापना के लिए 3 करोड़ रुपये की व्यवस्था का बजट में प्रावधान किया गया है।
6- लखनऊ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी के विकास हेतु 5 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
7- बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉरीडोर परियोजना हेतु लगभग 461 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
8- बुन्देलखण्ड रीवा एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराई जा रही है।
9- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेतु 225 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
10- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट में 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
11- पीएम मित्र योजना के तहत टैक्सटाइल पार्क की स्थापना से संबंधित व्यय हेतु 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
12- अटल बिहारी वाजपेयी पॉवरलूम विद्युत फ्लैट रेट योजना हेतु 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
13- साल 2025-2026 में ब्याज उपादान मद में उचित व्यवस्था प्रस्तावित है, जिसके तहत 800 लाभार्थियों को बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे स्थापित होने वाले नए उद्यमों के माध्यम से 16,000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
14- प्रदेश के 1750 असफल नलकूपों के पुनर्निर्माण हेतु 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
15- मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लिए 1100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
16- मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत 800 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
17- राज्य स्मार्ट सिटी योजना हेतु 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
18- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु लगभग 4882 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
19- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु 1200 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
20- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़कों के अनुरक्षण कार्य हेतु 1088 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
Uttar pradesh budget 2025 minister suresh khanna special 20 points of budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
Jul 21, 2026 | 06:56 PMलाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PMपीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन से हुए बाहर
Jul 21, 2026 | 06:52 PMकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप, कहा- मांग मानने के बाद भी दे रहे धरना
Jul 21, 2026 | 06:49 PM‘पहले वोट चोरी और अब सीट चोरी…’ जबलपुर हाईकोर्ट में मीनाक्षी नटराजन ने दायर की याचिका; BJP पर साधा निशाना
Jul 21, 2026 | 06:36 PM‘RSS का एजेंडा राष्ट्रवादी है तो एक बार नहीं 100 बार लागू करेंगे’ UCC पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान- VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:22 PMछात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, CJP के समर्थन में उतरे वाम दल; गृह मंत्री से मांगा जवाब
Jul 21, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM














