UP Top 10 News: मायावती का बयान, AMU में बवाल, SC पहुंची मेधा रूपम, काशी डुबोने की साजिश; पढ़ें 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: ब्रिक्स पर मायावती का बयान, सीएम योगी ने बताई पहली भागवत कथा की कहानी, एएमयू में हंगामा और बनारस में सीवर विवाद; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।
Uttar Pradesh Top 10 News Today
UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरेंसोर्स- AI

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

1. BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

Mayawati On New Delhi BRICS declaration
बसपा प्रमुख मायावतीसोर्स- सोशल मीडिया

बसपा प्रमुख मायावती का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे BRICS समिट 2026 को लेकर बयान सामने आया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने यूक्रेन, ईरान, टैरिफ, जैसे कई अहम मुद्दे पर अपनी बात रखी। BRICS समिट के बारे में मैं यह कहना चाहूंगी कि हम यूक्रेन और ईरान के साथ बेहद गंभीर तनाव, टकराव और युद्ध, टैरिफ लगाने और दूसरे गंभीर आर्थिक संकटों और चुनौतीपूर्ण हालात का सामना कर रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

2. AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

AMU JN Medical College Conference
AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंससोर्स- नवभारत लाइव

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया के क्षेत्र में तेजी से बदलती तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका पर दुनिया भर के विशेषज्ञों ने मंथन किया। भारतीय एनेस्थीसियोलॉजिस्ट कॉलेज के 7वें अंतरराष्ट्रीय एवं 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन में स्मार्ट एनेस्थीसिया से लेकर एआई आधारित मॉनिटरिंग और रोबोटिक असिस्टेंस जैसी आधुनिक तकनीकों पर चर्चा हुई।

पढ़ें पूरी खबर...

3. इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

Aakriti Choudhary NSA Case
मेधा रुपम और सुप्रीम कोर्टसोर्स- सोशल मीडिया

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी के खिलाफ एनएसए लगाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है। आदेश में कहा गया था कि उनकी पर्सनल सैलरी से 5 लाख रुपए का मुआवजा वसूला जाए और वो मुआवजा डीयू की स्टूडेंट आकृति चौधरी को दिया जाए।

पढ़ें पूरी खबर...

4. किसने सुनाई थी दुनिया की पहली भागवत कथा? रायबरेली में CM योगी ने दिया जवाब, सुनाया हजारों साल पुराना किस्सा

Lord Shiva Jyotirlinga Cultural Integrity
सीएम योगी आदित्यनाथसोर्स- IANS

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली में श्री शिवमहापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सीएम योगी ने भागवत कथा के शुरू होने का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि इस उत्तर प्रदेश में 5000 वर्ष पहले भागवत भूमि के रूप में जाना जाता था, इसी उत्तर प्रदेश के शुकतीर्थ में शुकदेव महराज जी पहली भागवत कथा राजा परीक्षित को सुनाया था।

पढ़ें पूरी खबर...

5. आकाश आनंद के निष्कासन पर सियासी घमासान तेज, कांग्रेस बोली- BSP को खत्म करना चाहती हैं मायावती

Aakash Anand BSP Expulsion Political Reaction
मायावतीसोर्स- IANS

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद से दूसरी पार्टियों में शामिल होने की अटकलें लगने लगी हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद द्वारा आकाश आनंद को पार्टी में आने का ऑफर दिए जाने और डिंपल पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र और उदित राज ने प्रतिक्रिया दी।

पढ़ें पूरी खबर...

6. AMU में मेस के खराब खाने पर बवाल! कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठे छात्र, दी आंदोलन की चेतावनी

Aligarh Muslim University VC Residence Protest
एएमयू में खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शनसोर्स- नवभारत लाइव

 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) एक बार फिर छात्र आंदोलन को लेकर चर्चा में है। विश्वविद्यालय में कभी हॉर्स राइडिंग स्टेशन को लेकर छात्र आवाज उठाते नजर आए तो कभी यूनियन चुनाव की मांग को लेकर छात्र और शिक्षक आंदोलन करते दिखाई दिए। अब शनिवार रात मेस में खाने की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर छात्रों का आक्रोश सड़क पर उतर आया।

पढ़ें पूरी खबर...

7. विशाल यादव हत्याकांड: 90% अपराधों में निकलता है सपा का कनेक्शन...मंत्री अनिल राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला

Anil Rajbhar Attacks Samajwadi Party
यूपी सरकार में मंत्री अनिल राजभरसोर्स- IANS

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में विशाल यादव की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी अपराध की घटना होती है तो 90 प्रतिशत मामलों में कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी का कनेक्शन सामने आता है।

पढ़ें पूरी खबर...

8. बनारस को जलमग्न करने की साजिश! मुख्य सीवर लाइन से बालू के बोरे मिलने पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने दर्ज कराई FIR

Varanasi Waterlogging Sandbags Found FIR
वाराणसी में सीवर लाइन में मिली बालू की बोरियांसोर्स- नवभारत लाइव

काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला, सरायनंदन, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों में मुख्य सीवर लाइनों के भीतर बालू की बोरियां, लकड़ी का बुरादा, पत्थर, प्लाई और प्लास्टिक की सामग्री ठूंसी हुई मिली है। प्रथम दृष्टया यह किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत हो रहा है।

पढ़ें पूरी खबर...

9. Agra News: टूटने से बिखरेंगे, जुड़ने से निखरेंगे...राजनाथ सिंह ने खटिक समाज को दिया एकजुटता का मंत्र

Agra Khatik Garjna Sammelan
रक्षामंत्री राजनाथ सिंहसोर्स- नवभारत लाइव

खटिक समाज की सामाजिक एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों को लेकर रविवार को आगरा में आयोजित मंडल स्तरीय ‘खटिक गर्जना सम्मेलन’ में समाज की आवाज बुलंद हुई। खंदारी स्थित राव कृष्णपाल सिंह सभागार में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाज को एकजुट रहने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और संविधान के दायरे में रहकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया।

पढ़ें पूरी खबर...

10. काशी में मंत्री AK शर्मा ने किया निरीक्षण, जलभराव-बिजली आपूर्ति पर अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम का निर्देश

Varanasi Municipal Corporation Drainage Issues
वाराणसी में जलभराव और बिजली संकट पर मंत्री ए.के. शर्मा ने की मीटिंगसोर्स- नवभारत लाइव

वाराणसी में यूपी सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सर्किट हाउस में नगर निगम, जल निगम एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में जल भराव, जल निकासी, साफ-सफाई एवं विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com