Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मियांपुर नहीं अब कहिए रविंद्र नगर, CM योगी ने बदला एक और गांव का नाम; बताई ये वजह

Mianpur renamed Ravindra Nagar: सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी पहचान छिपाने के लिए कांग्रेस ने गांव का नाम मियांपुर रख दिया। जहां एक भी मियां नहीं उसका नाम मियांपुर हो गया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Apr 11, 2026 | 07:07 PM

योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mianpur renamed Ravindra Nagar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया। मोहम्मदी क्षेत्र के मियांपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस गांव में एक भी मुसलमान नहीं है उसका नाम मियांपुर कर दिया गया, लेकिन अब यह मियांपुर नहीं रहेगा, अब से यह गांव बांग्लादेश से आए इन हिंदू बंगाली बंधुओं का होगा। मियांपुर गांव अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा।

कांग्रेस ने छिपाई पहचान

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी पहचान छिपाने के लिए कांग्रेस ने गांव का नाम मियांपुर रख दिया। जहां एक भी मियां नहीं उसका नाम मियांपुर हो गया। अब से ये मियांपुर नहीं रहेगा। यह गांव अब गुरुदेव रविंद्र नाथ ठाकुर के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा बंगाल की धरती भारतीय आध्यात्म और विरासत की धरती है। देश को राष्ट्रगान देने वाले रविंद्र नाथ टैगोर के नाम से अब आपकी पहचान होगी।

लाभार्थियों को मिला भौमिक अधिकार पत्र

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को भौमिक अधिकार पत्र सौंपा। उन्होनें कहा कि पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित बंगाली हिंदू परिवारों को मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभा में मौजूद लोगों ने योगी-योगी के नारे लगाए।

सम्बंधित ख़बरें

नाविक की जिद ने मथुरा में ली 10 लोगों की जान…6 अब भी लापता, केशी घाट पर अपनों की राह देख रही पथराई आंखें!

SIR in UP: उत्तर प्रदेश में भाजपा के गढ़ में कट गए सबसे ज्यादा 23% वोट, मुस्लिम बहुल सीटों पर कितनी कटौती हुई?

मिर्जापुर में वकील की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना, खौफनाक VIDEO आया सामने

वोटर लिस्ट से 6 करोड़ नाम गायब: कहीं आपका नाम भी तो नहीं कट गया? जानिए यूपी-बंगाल में क्यों मची खलबली

पहले भी बदले गए कई नाम

आपको बता दें कि 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में आने के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण कई स्थानों के नामों में बदलाव किया है। इनमें मुख्य रूप से इलाहाबाद को प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या, मुगलसराय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, झांसी रेलवे स्टेशन को वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, मडुआडीह (वाराणसी) को बनारस रेलवे स्टेशन करना शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- ‘विलेन को हीरो बनाना…’, CM योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड पर सीधा वार …

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा नाम बदलने की यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। इसको लेकर विपक्ष ने शुरू से ही सरकार पर लगातार निशाना साधा। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस अभियान को बिना किसी रुकावट के जारी रखा है।

Up cm yogi adityanath changed mianpur village name to ravindra nagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2026 | 07:07 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Lakhimpur Kheri
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.