52 लाख छात्रों का इंतजार! कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, स्क्रूटनी का भी मिलेगा मौका

UP Board Result 2026 News: बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 10वीं - 12वीं के नतीजे 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा में करीब 52 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे
The Wait Ends for 5.2 Million Students! UP Board Class 10 and 12 Results to be Released Tomorrow; Opportunity for Scrutiny Available
प्रतीकात्मक फोटो (एआई जनरेटेड)
Published on
Updated on

UP Board Result 2026 Announcement: लंबे इंतजार के बाद यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा कर दी गई है। इसकी सूचना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 10वीं और 12वीं के नतीजे 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा में करीब 52 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

यूपी बोर्ड का रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से कल शाम चार बजे घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सभी छात्र अभी से ही अपना रोल नंबर तैयार रखें और परीक्षा परिणाम जारी होते ही तुरंत अपना स्कोरकार्ड देखें।

नोटिस हुआ जारी

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23-04-2026 को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट www.upmsp.edu.in तथा डिजिलॉकर की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ पर देखा जा सकता है।

यहां चेक करें रिजल्ट

विद्यर्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए ये प्रक्रिया अपनाएं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाएं
  • साइट के होमपेज पर 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करिए
  • यहां विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर सबमिट पर क्लिक करें
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो करने लगेगा

52 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म

वर्ष 2026 के यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। रिजल्ट का इंतजार कर रहे इन विद्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। पहले चर्चा थी कि रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी होगा, लेकिन बोर्ड ने परीक्षा परिणाम के आधिकारिक तारीख और समय का ऐलान कर दिया। इससे संशय खत्म हुआ। आपको बता दें कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स की भी लिस्ट जारी कर सकता है।

ऑनलाइन स्क्रूटनी का मिलेगा विकल्प

यदि कोई छात्र अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो उसको ऑनलाइन स्क्रूटनी का भी विकल्प मिलेगा। साथ ही अगर कोई विद्यार्थी 1-2 विषयों में न्यूनतम 33% अंक पाने में विफल रहता है। तो ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com