- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Time To Answer Those Who Yearn For Every Drop Of Bundelkhand Cm Yogi Adityanath
बुंदेलखंड को एक-एक बूंद के लिए तरसाने वालों को जवाब देने का वक्त : सीएम योगी आदित्यनाथ
- Written By: दिपक.पांडे

Photo Credits-ANI Twitter
लखनऊ/महोबा : महोबा (Mahoba) और चरखारी विधानसभा क्षेत्र (Charkhari Assembly Constituencies) में मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार (Wednesday) को जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने बुंदेलखंड (Bundelkhand) की धरती को एक-एक बूंद के लिए तरसाया है, उन लोगों को जवाब देने का अवसर आ गया है।
आप उन लोगों को वोट की चोट से इतना तरसाइये कि वह और उनका खानदान दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से दूर चले जाएं। उन्होंने कहा कि बड़े लड़ैया महोबा वाले, इनकी मार सही न जाय… अब इसे दिखाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि हर घर नल की योजना साकार हो रही है।आरओ का पानी घर-घर पहुंचेगा। अर्जुन सहायक परियोजना का काम पूरा हो चुका है। आप लोग बांधों को भरते हुए देख रहे हैं। जब ये 100 फीसदी भर जाएंगे तो बुंदेलखंड की समस्या का समाधान हो जाएगा। हम केन-बेतवा परियोजना को भी पूरा करेंगे। आने वाले समय में बुंदेलखंड की माटी सोना उगलेगी। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने बुंदेलखंड की बड़ी समस्या का समाधान किया है।
सम्बंधित ख़बरें
आपदा प्रभावितों पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
EXPLAINER: कर्क रेखा, शुष्क हवाएं या पथरीली जमीन? बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के पीछे के 5 असली कारण
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अचानक बेहोश होकर गिरे, इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती, इलाज जारी
‘2027 में BJP का चेहरा नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ’, सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा दावा; यूपी में सियासी हलचल तेज
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बुंदेलखंड में एक तीर्थ नजर आता है। महोबा तो मेरे ईष्ट भगवान गोरक्षनाथ की साधनास्थली है। बुंदेलखंड आल्हा उदल की धरती है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन को लेकर हमने कोरोना हारेगा भारत जीतेगा का नारा जैसे ही दिया, सपा और कांग्रेस के लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि यह मोदी वैक्सीन है। इसी वैक्सीन ने सबकी जान बचाई। अब इन लोगों को वोट से जवाब देने का वक्त आ गया है।
बहन जी के हाथी का पेट ही इतना बड़ा है कि इसमें सब समा जाय : योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में राशन की डबल डोज मिल रही है। सपा की सरकार में तो ये लोग राशन खा जाते थे। बहन जी के हाथी का पेट ही इतना बड़ा है कि इसमें सब समा जाय। इन लोगों ने 2017 के पहले बुंदेलखंड को तबाह कर दिया था। सपा का विकास सैफई खानदान का विकास है। यह लोग तमंचे की फैक्ट्री लगाते थे, हम डिफेंस कॉरिडोर बना रहे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस बनाया जा रहा है, इस पर औद्योगिक क्लस्टर भी बनेगा। इससे महोबा के लोगों को रोजगार के लिए बुंदेलखंड के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बुंदेलखंड अब बाहर के लोगों को रोजगार देगा। उन्होंने कहा कि हमने एंटी रोमियो स्कावड बनाया, अवैध बूचड़खानों को बंद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भाजपा रुकने वाली नहीं है, बुलेट ट्रेन की तरह चलेगी। इस बार 300 पार सीटें आएंगी।
महोबा में 46400 से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया गया : योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महोबा में 46400 से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया गया। एक लाख 35 से अधिक किसानों को सम्मान निधि दिया गया है। 14,232 लोगों को एक-एक मकान दिया गया है। साथ ही दिव्यांग जनों, विधवा, वृद्ध जनों को पेंशन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद सरकार बनने के बाद 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देंगे। डबल इंजन की सरकार बनने पर होली दिवाली पर फ्री में गैस सिलेंडर देंगे।
उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग जो गरीब कल्याण और विकास में जो पैसा खर्च कर रहे हैं, वह पैसा इनका इत्र वाला मित्र ले जाता था। इसलिए हमारा बुलडोजर सड़क ही नहीं बनाता, बल्कि माफिया के ऊपर भी चलता है। उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड पर्यटन का हब बनेगा। अब लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा।
Time to answer those who yearn for every drop of bundelkhand cm yogi adityanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














